पालतू पशु गाय भैंस खरीदने वाला ऐप (Gay Bhains Kharidne Wala App)

पालतू पशु गाय भैंस खरीदने वाला ऐप (Gay Bhains Kharidne Wala App) आज हम आपको इस आर्टिकल में टॉप 6 गाय भैंस खरीदने वाले ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिसकी सहायता से आप आसानी के साथ गाय भैंस को खरीद सकते हैं, लेकिन उससे पहले हम आपको गाय भैंस खरीदने वाले ऐप्स के बारे में बताएं, आपको यह जानना जरूरी है, कि गाय भैंस खरीदने वाला ऐप क्या होता है, तो आइए अब इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं।

पालतू पशु गाय भैंस खरीदने वाला ऐप कौन सा है?

ऐसे ऐप्स जिसकी सहायता से हम घर बैठे अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके गाय भैंस खरीद सकते हैं, उसे हम गाय भैंस खरीदने वाला ऐप कह सकते हैं।

आज के समय में बाजार में बहुत सारे ऐसे एप्लीकेशंस मौजूद है, जिसकी सहायता से आप आसानी के साथ गाय भैंस तथा अन्य जानवर को खरीद सकते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐप ऐसे होते हैं, जिनमें आपको गाय भैंस खरीदने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

लेकिन आज हम आपको टॉप 6 ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जो बहुत ही पॉपुलर है, जिसमें आपको गाय भैंस खरीदने के लिए एक भी रुपए देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

गाय भैंस खरीदने वाला ऐप (Gay Bhains Kharidne Wala Apps Download)

आज के मौजूदा समय में लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह लोगों के घर – घर घूमकर गाय भैंस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

इसलिए लोग ऑनलाइन गाय भैंस खरीदने वाले ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनका कीमती समय बच जाता है और वह आसानी के साथ गाय भैंस को खरीद लेते हैं।

इसके लिए लोग गूगल पर ऑनलाइन गाय भैंस खरीदने वाला ऐप्स की तलाश करते हैं, जिससे वह गाय भैंस खरीद सके, लेकिन आज के समय में फ्रॉड इतना अधिक बढ़ गया है, कि लोगों से गाय भैंस खरीदने के नाम पर उनसे कमीशन मांगे जा रहे हैं।

इसलिए लोगों के बढ़ते हुए डिमांड को देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से गाय भैस खरीदने वाला ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#1. Pashu Mela 

#1. Pashu Mela पालतू पशु गाय भैंस खरीदने वाला ऐप (Gay Bhains Kharidne Wala App)

यह एक डिजिटल Animall ऐप है, जिसकी सहायता से आप अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके गाय भैंस खरीद सकते हैं। इस ऐप में आपको बहुत सारे कैटेगरी के पशु मिलते हैं, जिसमे से आप अपने पसंद के अनुसार किसी भी पशु को चुन सकते हैं और सेलर के साथ फोन या मैसेज के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Pashu Mela ऐप में रोजाना हजारों की संख्या में पशुओ को लिस्ट किया जाता है और इनमे से आप किसी पशु को आसानी के साथ खरीद सकते है। यह ऐप किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसकी सहायता से किसान अपने पशुओं को किसी भी व्यक्ति को बिना कमीशन दिए बेच सकते हैं।

अपने पशुओं को बेचने के लिए आपको अपने गाय भैंस के पिक्चर्स को इस ऐप में पोस्ट करना होगा और इसके अलावा अपने पशु के बारे में अन्य जानकारी जैसे उसका वजन तथा वह कितना दूध देती है।

इसके बारे में भी बताना होगा, उसके बाद जिस भी व्यक्ति को आपका पशु पसंद आता है, वह आपसे संपर्क कर सकता है, उसके बाद आप उससे बातचीत करके दाम तय कर सकते हैं और अपने पशु को बेच सकते हैं।

Pashu Mela ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • Pashu Mela ऐप में आप कई प्रकार के गाय जैसे गिर, साहिवाल, राठी जैसे गाय को खरीद सकते हैं।
  • Pashu Mela ऐप में आप किसी भी पशु को खरीदने के लिए सीधे तौर पर सेलर से संपर्क कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको किसी भी पशु को खरीदने के लिए कही पर यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • Pashu Mela ऐप में आप गाय भैंस के अलावा अन्य जानवर जैसे बकरी, मुर्गी आदि को भी खरीद अथवा बेच सकते हैं।

#2. PashuShala

#2. PashuShala

PashuShala एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जहां पर आप अपने पशुओं को खरीद अथवा बेच सकते हैं, इसके अलावा इस ऐप में आप अपने पशु का लाइफ इंश्योरेंस भी करवा सकते हैं।

पशुधन भारत की अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न अंग है, लेकिन भारत में पशुधन बाजार सही ढंग से काम नहीं करता है, इसलिए लोगों को अपने पशु को खरीदने और बेचने के लिए ब्रोकर की सहायता लेनी पड़ती है और उसे कमीशन देना पड़ता है।

इसीलिए Pashu Shala ऐप मुख्य रूप से किसानों के लिए बनाया गया है, इसका उद्देश्य हैं, कि कोई भी किसान बिना किसी व्यक्ति को कमीशन दिए अपने पशु को खरीद अथवा बेच सकें और इसके लिए उन्हें लोगों के घर-घर जाकर पशु को खोजने की आवश्यकता ना पड़े, वह इस प्लेटफार्म की सहायता से ही किसी भी पशु को खरीद सके।

Pashu Shala ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • Pashu Shala ऐप की सहायता से आप पशुओं के रोग और उसके उपचारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • PashuShala ऐप की सहायता से आप पशुओं के स्थानों को ट्रैक कर सकते हैं।
  • PashuShala ऐप में आप रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपने पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए सलाह ले सकते हैं।
  • PashuShala ऐप में आप गाय, भैंस, घोड़ा, बकरी अथवा अन्य जानवरों को भी उचित दाम में खरीद सकते हैं।

#3. MeraPashu360

#3. MeraPashu360

MeraPashu360 ऐप की सहायता से आप घर बैठे किसी भी भैंस को खरीद सकते हैं, इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है, कि इसमें जो भी भैंस खरीदारी के लिए लिस्ट होती है, उसे सबसे पहले MeraPashu360 ऐप की टीम अपने फार्म हाउस में ले जाती है।

उसके बाद उस भैंस का टेस्ट किया जाता है और सही पाए जाने पर उसको इस ऐप में खरीदारी के लिए लिस्ट किया जाता है, इसीलिए इस ऐप की सहायता से आप एक High Quality भैंस को खरीद सकते हैं। 

इसीलिए इस ऐप में आपको भैंस की सेहत की चिंता करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके अलावा इस ऐप में आप अपने पशुओं के लिए पशु आहार भी खरीद सकते हैं, जो एकदम शुद्ध होता है, इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। 

इसके अलावा इस ऐप में आप अपने पशुओं के लिए फ्री में Artificial Insemination भी करा सकते हैं।

MeraPashu360 ऐप में आप अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे भी कमा सकते हैं, प्रत्येक रेफर करने पर आपको ₹200 मिलते हैं, जब आपका दोस्त पहली बार इस ऐप में sign up करता है, तब आपको ₹75 मिलते हैं और पहला आर्डर पूरा होने पर आपको बचे हुए ₹125 मिलते हैं।

MeraPashu360 ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • इस ऐप में आप 50 किलोमीटर के अंदर तक अपने भैंस की होम डिलीवरी करवा सकते हैं, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ता है।
  • इस ऐप में आपको Cash On Delivery की भी सुविधा मिलती है।
  • MeraPashu360 ऐप में आप अपने पशुओं के लिए गोली खल, बिनोला खल खरीद सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको 100% हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं।
  • इस ऐप में आपको शानदार डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलता हैं।
  • MeraPashu360 ऐप 1500 से भी अधिक गांव में उपलब्ध है।
  • इस ऐप का इंटरफ़ेस user friendly है, जिसका आप आसानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

#4. Yevry 

#4. Yevry 

Yevry किसी भी पशु को खरीदने के लिए एक लोकल प्लेटफार्म है, इस ऐप की सहायता से आप कृषि से जुड़े हुए बहुत सारे सामान जैसे ट्रैक्टर, कृषि उपकरण आदि को खरीद सकते हैं।

इस ऐप की सहायता से आप गाय, भेड़, बकरी मुर्गी, खरगोश, घोड़ा आदि को आसानी के साथ खरीद और बेच सकते हैं। 

इसके अलावा यदि आप सब्जी, दाल, तेल, नारियल आदि की खेती करते हैं, तो उसके लिए भी आप इस ऐप की सहायता से बीज खरीद सकते हैं और उसका अपने खेतों में छिड़काव कर सकते हैं।

इस ऐप में आप किसी भी सेलर द्वारा डाली गई डिटेल्स को चेक कर सकते हैं और इसके अलावा आप इस ऐप में फिल्टर के द्वारा अपने बाजार का रेट भी पता लगा सकते हैं, इस ऐप में आपको आपके बाजार के रेट से कम भाव में प्रोडक्ट मिलते हैं, जिसे आप खरीद सकते हैं।

Yevry ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • Yevry ऐप में आपको बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप किसी प्रोडक्ट का मूल्य पता लगा सकते हैं।
  • इस ऐप में आप बिना किसी कमीशन के किसी प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं।
  • Yevry ऐप में आप घर के बने हुए प्रोडक्ट्स को भी खरीद सकते हैं।
  • इस ऐप में आप किसी भी सेलर के साथ डायरेक्ट चैट के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको कस्टमर सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यदि आपको इस ऐप में कोई समस्या आती है, तो आप Yevry ऐप की टीम से संपर्क करके अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

#5. Animal SuperStore

#5. Animal SuperStore

इस ऐप की सहायता से भी आप गाय, भैंस को खरीद सकते हैं, लेकिन इस ऐप में आप केवल ऐसे जानवरों को ही खरीद सकते हैं, जिसे कानून द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

इस ऐप में आपको किसी भी जानवर को खरीदने के लिए कमीशन नहीं देना पड़ता है, इसके अलावा आपको इस ऐप में अलग-अलग श्रेणी के जानवर मिलते हैं, जिनमे से आप किसी भी जानवर को अपने इच्छानुसार खरीद सकते हैं।

इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस  ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा और इसमें अपना अकाउंट बनाना होगा, उसके बाद आप इस ऐप में किसी जानवर की खरीद बिक्री कर सकते हैं। इस ऐप को आप बहुत सारी भाषाएं, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तेलुगु आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Animal Superstore ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • इस ऐप की सहायता से आप कानून द्वारा मान्यता प्राप्त जानवरों को खरीद सकते हैं।
  • यह ऐप मुख्य रूप से किसानों के लिए बनाया गया है।
  • इस ऐप की सहायता से आप किसी भी पशु को उचित मूल्य में खरीद सकते हैं।
  • Animal Superstore ऐप में आपको Murra, Neeli Ravi जैसी पॉपुलर भैंसें आसानी के साथ मिल जाती हैं।

#6. Pets Store

#6. Pets Store

Pets Store ऐप की सहायता से आप आसानी के साथ किसी भी गाय, भैंस को खरीद सकते हैं। 

इस ऐप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, इसके लिए सबसे पहले आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होगा, उसके बाद इसमें अपना प्रोफाइल बनाना होगा।

प्रोफाइल बनाने के बाद आपको इस ऐप में अलग-अलग श्रेणी के गाय, भैंस दिखाई देंगे, आप इनमें से किसी भी केटेगरी में से अपने लिए सबसे बेहतरीन गाय को चुन सकते हैं और उसके सेलर से संपर्क करके उसको खरीद सकते हैं।

इसके अलावा इस ऐप में आप अपने गाय, भैंस को बेच भी सकते हैं, इसके लिए आपको अपने पशु के फोटो को इस ऐप में अपलोड करना होगा, उसके बाद यदि किसी व्यक्ति को आपका पशु पसंद आता है, तो वह आपसे संपर्क कर सकता है।

Pets Store ऐप की प्रमुख विशेषताएं: 

  • Pets Store ऐप की सहायता से आप किसी भी पालतू जानवर को खरीद  सकते हैं।
  • Pets Store ऐप की सहायता से आप अपने क्षेत्र में बिकने वाले जानवरों के बारे में पता लगा सकते हैं।
  • Pets Store एक सुरक्षित ऐप है।
  • Pets Store ऐप की सहायता से आप चैट के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं।

पालतू पशु या गाय भैंस खरीदने वाला ऐप डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप गाय, भैंस खरीदने वाले ऐप्स को डाउनलोड करना चाहते हैं और उसका इस्तेमाल करके घर बैठे अपने मोबाइल फोन की सहायता से गाय भैंस को खरीदना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें।
  • उसके बाद ऊपर बताए गए एप्लीकेशंस में से किसी भी ऐप को सर्च करें।
  • सर्च करने पर आपको उस ऐप का यूजर इंटरफेस दिखाई देगा और नीचे इंस्टॉल बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • Install बटन पर क्लिक करते ही वह ऐप कुछ सेकेंड के अंदर ही आपके मोबाइल फोन में  Install हो जाएगा।
  • Install होने के बाद आपको इस ऐप को अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाकर परमिशन देना होगा।
  • उसके बाद आप उस ऐप में अपना अकाउंट बना सकते हैं और गाय भैंस को आसानी के साथ खरीद सकते हैं।

गाय भैंस पशु मेला कहां लगता है?

गाय भैंस पशु मेला भारत में विभिन्न स्थानों पर हर साल लगता है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों के किसान अपने गाय भैंस को खरीदते अथवा बेचते हैं।

गाय भैंस पशु मेला में आप भेड़, बकरी जैसे पशुओं  को भी आसानी के साथ खरीद सकते हैं। भारत के बहुत सारे राज्य जैसे, राजस्थान, हरियाणा में हर साल पशु मेला होता है, जिसमें बहुत सारे किसान अपने गाय भैंस को बेचते हैं।

बिहार के सोनपुर जिले में हर साल नवंबर दिसंबर के महीने में पशु मेला लगता है, इसे एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कहा जाता है, इसमें बहुत बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं और पशुओं की खरीद बिक्री करते हैं।

यहां पर बहुत सारे लोग नृत्य और नाटक भी करते हैं, जिसे देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से लोग आते हैं और इसका आनंद उठाते हैं।

Pashu Shala ऐप से गाय भैंस कैसे खरीदें?

यदि आप Pashu Shala ऐप की सहायता से गाय भैंस खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना है।

Step1: सर्वप्रथम पशुशाला ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर ले।

Step3: ओपन करने के बाद इस ऐप में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें। 

image 27

Step4: उसके बाद आपको User Type में Buyer या Seller सेलेक्ट करना है।

image 28

Step5: उसके बाद आपको Password और Confirm Password डालकर Submit बटन पर क्लिक करना है।

Step6: उसके बाद आपको अपने मनपसंद अनुसार किसी गाय या भैंस के फोटो को सेलेक्ट करना है और Buy या Book Now के बटन पर क्लिक करना है।

image 25

Step7: उसके बाद आपको अपना Name, Mobile number, PinCode, Quantity to Purchase, Buy within डालकर Submit के बटन पर क्लिक करना है, इस तरह से आप बड़े ही आसानी के साथ किसी भी गाय भैंस को खरीद सकते हैं।

image 19

FAQs – Gay Bhains Kharidne Wala App 

चलिए अब हम आपको पालतू पशु जैसे कि कुत्ता, बिल्ली, गाय भैंस खरीदने वाला ऐप ऐप से संबंधित कुछ सवाल जवाब की जानकारी देते हैं। 

#1. ऑनलाइन पशु कैसे खरीदें?

यदि आप ऑनलाइन पशु खरीदना चाहते हैं, तो आप Animall ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी सहायता से आसानी के साथ ऑनलाइन पशु खरीद सकते हैं। ऑनलाइन पशु खरीदने के लिए यह भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।

#2. गाय भैंस खरीदने के लिए सबसे बेस्ट ऐप कौन सा है?

गाय भैंस खरीदने के लिए आप Pashu Shala ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह एक शानदार ऐप है, जिसकी सहायता से आप आसानी के साथ गाय, भैंस को खरीद सकते हैं।

#3. भारत में दूध देने के लिए कौन सी भैंस सबसे अच्छी है?

भारत में दूध देने के लिए सबसे अच्छी भैंस मुर्रा है, यह भैंस हरियाणा में मिलती है, जहां पर अलग-अलग राज्यों से लोग इस भैंस को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं।

#4. गाय कहाँ से खरीदे?

गाय खरीदने के लिए आप Pet Store ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने आसपास के क्षेत्र में बिक रहे गायों के बारे में पता लगा सकते हैं और आसानी के साथ उसे खरीद सकते हैं।

भारत में ऑनलाइन गाय कैसे खरीदें?

भारत में ऑनलाइन गाय खरीदने के लिए आप Animall ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह ऐप पूरे भारत में सबसे अधिक प्रसिद्ध है, जहां पर आप 2 से 3 दिनों के अंदर ही अपने गाय को खरीद सकते हैं और उसको अपने घर पर ला सकते हैं।

इसके अलावा आप ऊपर बताए गए दो अन्य ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और उसकी सहायता से भी गाय को खरीद सकते हैं। गाय खरीदने के लिए आप उसके मालिक से बात कर सकते हैं और पैसे के लेनदेन के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

  1. पेट और एनिमल खरीदने वाला ऐप 
  2. पालतू पशु या गाय भैंस खरीदने वाला ऐप

निष्कर्ष – Paltu Pashu, Gay, Bhains Kharidne Wala Apps Download 

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया, कि गाय भैंस खरीदने वाला ऐप क्या होता है और गाय भैंस खरीदने के लिए हमने आपको इस आर्टिकल में टॉप 6 Paltu Pashu, Gay, Bhains Kharidne Wala Apps Download करने के लिए बताया है।

जिसकी सहायता से आप आसानी के साथ गाय भैंस को खरीद अथवा बेच सकते हैं।

इसके अलावा हमने इस आर्टिकल मे आपको गाय भैंस खरीदने वाला ऐप्स को डाउनलोड करने का भी पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है, जिसकी सहायता से आप आसानी के साथ इन ऐप्स को डाउनलोड कर सकते है।

इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में आपको Pashu Shala ऐप से गाय, भैस खरीदने का भी पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है, उम्मीद करते हैं, आपको यह आर्टिकल पढ़कर गाय भैंस खरीदने वाले ऐप्स के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी।

Paisa Insider एक बहुत ही अच्छा और भरोसेमंद Finance Related Tech Portal है, जहां पर अनुभवी लेखकों के द्वारा Make Money & How to से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment