गाय भैंस वाला ऐप डाउनलोड करें | बेस्ट एनिमल ऐप (Gay Bhains Wala App)

गाय भैंस वाला ऐप डाउनलोड करें | बेस्ट एनिमल ऐप (Gay Bhains Wala App) | पशु बेचने वाला ऐप (Pashu Bechne Wala Apps) | गाय/भैंस बेचने वाला ऐप (Gay Bhains Bechne Wala App) | पशु खरीदने वाला ऐप (Online Pashu Kharidne Wala App) | Animal Buying Selling Apps | पशु खरीदने या बेचने वाला ऐप डाउनलोड करें और अपने पशु को अच्छे दाम में बेचकर पैसे कमाए, पूरी जानकारी पढ़ें।

जैसा कि आप जानते हैं, आज के वर्तमान समय के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना टाइम नहीं है कि वह किसी गाय/भैंस को खरीदने के लिए गांव-गांव, घर-घर घूमकर जानकारी प्राप्त करें कि कौन सी गाय और भैंस बेचे जा रही है?

इसके अतिरिक्त जिन लोगों को अपनी गाय और भैंस बेचना रहता है, उन्हें सही कस्टमर ना मिलने की वजह से चिंतित रहते हैं और अपनी गाय या भैंस का सही दाम नहीं लगा पाते हैं! इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे प्लेटफार्म के बारे में बताएंगे।

जिसकी सहायता से आप गाय, भैंस, भेड़ बकरी या अन्य किसी पालतू जानवर की खरीदारी या फिर बिक्री काफी आसानी से कर सकते हैं। हम आपको बता दें‌ कि इस आर्टिकल में हम आपको Animal Selling Apps – पशु बेचने वाला ऐप यानि कि गाय भैंस बेचने वाला ऐप के बारे में बताएंगे।

बेस्ट एनिमल ऐप | गाय भैंस वाला ऐप डाउनलोड करें

बेस्ट एनिमल ऐप | गाय भैंस वाला ऐप डाउनलोड करें

इस आर्टिकल में आप जितने भी Animal Selling Apps के बारे में जानेंगे, वह पूरी तरह से सुरक्षित है। आप उन्हें काफी आसानी से प्रयोग में ला सकते हैं और काफी सरलता पूर्वक उन सभी ऐप की सहायता से अपने पालतू जानवर को बेच सकते हैं या किसी के पालतू जानवर को खरीद सकते हैं।

इतना कुछ जानकर आपके मन में कहीं ना कहीं यह सवाल अवश्य उठा होगा कि क्या ऑनलाइन माध्यम से जानवरों की भी खरीदारी और बिक्री होती है? तो हम आपको बता दें कि हां, ऐसा होता है और ऑनलाइन माध्यम से जानवरों की खरीदारी और बिक्री पूरी अच्छे ढंग से की जाती है। 

क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से खरीदने या बेचने पर आपके समय की बचत होती है और आपको इधर उधर भटककर परेशान नहीं होना पड़ता है। इसलिए यदि आप भी ऑनलाइन जानवरों की खरीदारी या बिक्री करना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

क्योंकि इस आर्टिकल में आपको जानवर बेचकर पैसे कमाने वाला ऐप (Animal Selling Apps) के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है।

Pashu या Gay Bhains Bechne Wala Apps – पशु बेचने वाला ऐप्स लिस्ट

अब हम आपको कुछ animal selling app के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन सभी ऐप के बारे में जानकरन पशु से जुड़ा किसी भी कार्य को काफी आसानी से कर सकते हैं और अपने पशु को ऑनलाइन बेचकर सही दाम प्राप्त कर सकते हैं।

#1. Animall (Gay Bhains Wala App) 

यह भारत का नंबर वन Animal Selling App यानी की गाय भैंस बेचने वाला ऐप है। आप इस ऐप की सहायता से गाय भैंस काफी आसानी से बेच या खरीद सकते हैं। 

आप इस ऐप के सहायता से किसी भी गाय भैंस को बिना किसी कमीशन के खरीद या फिर बेच सकते हैं। यदि आप इस ऐप की सहायता से किसी भी पशु को बेचते हैं, तो उस पशु की पूरी डिटेल जैसे गाय, भैंस की नस्ल, दूध देने की क्षमता, वेट (वजन) इत्यादि के बारे मे जानकारी देनी पड़ती है।

यदि आप किसी भी पशु जैसे गाय भैंस बकरी आदि को खरीदने पशु मेला या फिर पशु मंडी जाते हैं, तो आपको इन सभी चीजों से छुटकारा मिल जाएगा और आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से इस ऐप के द्वारा किसी भी पशु को खरीद सकते हैं।

Features:  

  • आप इस ऐप के माध्यम से अपने किसी भी पशु या जानवर को बेच सकते हैं।
  • इस ऐप से हर दिन हजारों जानवर जानवरों पर बेचे जा रहे हैं। और इस ऐप के द्वारा किसी पशु या जानवर को खरीद भी सकते है। 
  • ऑनलाइन पशु खरीदने का यह सबसे सरल तरीका है।
  • पशु चिकित्सक से अपनी गाय, भैंस से संबंधित सवाल करके पशु के हेल्थ के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप पर आपको भारत के शीर्ष पशु चिकित्सक मिलाएंगे।
  • अपने गाय और भैंस का दूध बढ़ाने के लिए अन्य डेयरी किसानों से पूछें सकते है कि उनका दूध कैसे कैसे बढ़ाएं? 
  • इसके लिए अपने पालतू जानवर को आपको क्या पशु चारा देना चाहिए।
  • इस ऐप के माध्यम से अपने पशु से सबंधित सवाल जवाब कर सकते है।

#2. Pets Store (Animal Selling App)

यदि आप गाय भैंस बेचने वाला ऐप की तलाश कर रहे हैं, तो Pets Store ऐप की सहायता से अपने किसी भी पशु को काफी आसानी से बेच सकते हैं। बस आपको उस पशु का फोटो क्लिक करके अपलोड करना है, जिसे आप बेचना चाहते हैं।

इस ऐप की सहायता से आप अपना कोई भी पालतू जानवर जैसे गाय, भैंस, बकरी, भेड़, पक्षी, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश आदि पशु पक्षी को काफी आसानी से बेच सकते हैं। इस ऐप के द्वारा किसी भी पशु पक्षी को खरीदने के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।

Pets Store की सहायता से आप केवल पशु पक्षी ना सिर्फ बेच सकते हैं, बल्कि चाहे तो किसी पशु पक्षी को खरीद भी सकते हैं और उसे खरीदने से पहले उस पशु अथवा पक्षी या जानवर के बारे में अच्छे से Chat करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pet store, पशु पक्षी को खरीदने और बेचने के लिए सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऐप है अर्थात इस ऐप का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। 

इस ऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या मिलियन से ज्यादा है, यदि आप चाहे, तो इस ऐप को Google Play Store की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

Features: 

  • आप इस साल के द्वारा किसी भी पालतू जानवरों को एक सूची के रूप में काफी आसानी से देख सकते हैं। यह बिल्कुल सुरक्षित ऐप है।
  • आप इस ऐप की सहायता से अपने जानवरों को बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
  • आप इस ऐप के द्वारा अपने आसपास के ग्राहकों के बारे में पता लगा सकते हैं कि कौन विक्रेता क्या बेच रहा है।
  • आप किस ऐप के द्वारा किसी भी विक्रेता से चैट करके उसके पशु पक्षी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या बता सकते हैं।

#3. Animal Sales (गाय भैंस खरीदे बेचें)

इस Animal Sales ऐप की सहायता से भी आप किसी भी पालतू जानवर को बिना किसी कमीशन के आसानी से खरीद और बेच सकते हैं। यह Animal Sales ऐप पूरे भारत में विस्तार से फैला हुआ है।

और इस Animal sales ऐप की सहायता से आप भेड़, बकरी, चिकन, गाय, भैंस और ऊंट की विभिन्न नस्लें को काफी आसानी से खरीद/बेच सकते हैं।

Features:

  • इस ऐप में आपको पालतू जानवरों की सूची जो उपयोगकर्ता स्थान के अनुसार क्रमबद्ध रूप से दिखाई देगा। 
  • जानवरों की सूची को उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं के अनुसार बनाया जा सकता है।
  • इस ऐप किसी भी यूजर के द्वारा बेचे गए जानवरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप इस Animal sales App के द्वारा chat कर सकते है। अर्थात आपको इस ऐप में चैट की सुविधा मिल जायेगी।

#4. Animal Selling (एनिमल ऐप) 

यह ऐप (Animal Selling) भी बाकी बताए हुए Apps की तरह एक Best animal selling app है। आप इस ऐप की सहायता से किसी भी पालतू जानवर को काफी आसानी से खरीद और बेच सकते हैं।

इस ऐप के माध्यम से आप गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट, घोड़ा आदि खरीद और बेच सकते हैं। आपको इन सभी जानवरों की बेचने के लिए इनके बारे में पूरा डिटेल देना पड़ेगा।

जब आप अपने जानवरों की पूरी डिटेल दर्ज कर देंगे, तो आपके द्वारा दर्ज की हुई इस डिटेल को supervisor को भेज दिया जाता है। उसकी मंजूरी मिलने के बाद ही आप अपने पालतू जानवरों को बेच सकते हैं।

Animal Selling ऐप्लिकेशन दो प्रकार के उपयोगकर्ता यानी पशु विक्रेता और खरीदार के लिए बनाया गया है। 

विक्रेता को आवेदन में अपनी पशु जानकारी दर्ज करनी पड़ेंगी और यदि आपको कोई जानवर खरीदना है, तो आप खरीदार आवेदन में जानवर को ढूंढ सकते हैं।

  • इस Animal Selling App में आपको जानवरों की सूची उपयोगकर्ता स्थान के अनुसार क्रमबद्ध रूप में दिया गया है।
  • जानवरों की सूची को उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं के अनुसार बनाया गया है।
  • आप अपने द्वारा बेचे गए पशु की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस Animal Selling App के द्वारा खरीदार और विक्रेता के बीच चैटिंग हो सकती है।
  • आप चाहे, तो पशु के मालिक से फोन पर संपर्क कर सकते हैं।
  • किसी नए जानवर जोड़ने पर खरीदार को सूचना प्राप्त होगी।

#5. Pashu Vyapar (गाय भैंस वाला ऐप)

यदि आप हमेशा पशुओं की खरीदारी और बिक्री करते हैं, तो यह Pashu vyapar App आपके लिए काफी बेहतरीन हो सकता है। इस ऐप की सहायता से आप किसी भी प्रकार के पालतू जानवर को काफी आसानी से खरीद और बेच सकते हैं।

एक प्रकार से इस पशु व्यापार ऐप में पशु मेला का अनुभव प्राप्त होगा, आपको इस ऐप में कई प्रकार के पशु की पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपको जो भी जानवर पसंद होता है। आप उसे खरीद सकते हैं और आप जिसे बेचना चाहे, उस पशु की पूर्ण जानकारी के साथ उसे बेच भी सकते हैं।

इस Pashu vyapar App की सहायता से गाय, भैंस, ऊंट, घोड़ा, बकरी आदि की बिक्री की जा सकती है। यह ऐप्लिकेशन दो प्रकार के Users अर्थात पशु विक्रेता और खरीदार के द्वारा प्रयोग में लाया जा सकता है।

  • इस ऐप की Design काफी अच्छी है। इस Pashu vyapar app के द्वारा ग्राहक या विक्रेता के साथ लाइव चैट कर सकते हैं।
  • Pashu vyapar app के माध्यम से पशु की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

#6.  Animal Selling Pashu Mella

किसी भी पालतू जानवर जैसे गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि को बेचने के लिए Pashu Mella Animal Selling Buy App बहुत ही बेहतरीन ऐप है, इस ऐप में आपको किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

इस Pashu Mella Animal Selling Buy App के माध्यम से जिस भी पशु को बेचना चाहते हैं। उसके बारे में पूरा डिटेल जैसे गाय/भैंस की नस्ल, दूध की क्षमता आदि विवरण दर्ज करना पड़ता है।

इस ऐप के द्वारा आप केवल पशु ही Sell नहीं कर सकते हैं, बल्कि आप चाहे तो किसी पशु की खरीदारी भी कर सकते हैं। क्योंकि इस ऐप पर आपको कई प्रकार के पशु मिल जाएंगे, जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त करके उन्हें खरीद सकते हैं।

  • इस ऐप के माध्यम से पशु को खरीदना बेचना बहुत ही आसान है।
  • आप जब चाहे; तब इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पशु को खरीद/बेच सकते हैं।
  • पशु को खरीदने या बेचने से पहले पशु के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर / दे सकते हैं।

#7. Pets Buying and Selling Online 

Pets Buying and Selling Online App भारत में पशु खरीदने और बेचने के लिए बेहतरीन ऐप माना जाता है। आप इस ऐप के माध्यम से किसी भी पालतू जानवर जैसे गाय, भैंस, भेड़, बकरी, बिल्ली, कुत्ता, मछली आदि को काफी आसानी से ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं।

आमतौर पर देखा जाए, तो किसी पालतू जानवर की तलाश में काफी समय की बर्बादी हो जाती है। इसलिए इस ऐप का डिजाइन मुख्य रूप से भारत में पारंपरिक पालतू जानवरों के व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। 

इस Pets Buying and Selling Online के माध्यम से जिस पालतू जानवर को बेचना चाहते हैं, उसकी फोटो के साथ उसकी पूरी डिटेल देनी पड़ेगी और यदि आप कोई जानवर खरीदते हैं, तो आपको इतनी सारी डिटेल काफी आसानी से मिल जाएगी।

यदि आपको कोई पालतू जानवर खरीदना या बेचना हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही पालतू बाजार ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आपको जानवर के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त होगी। यह ऐप आपको google play store पर मिल जाएगा।

#8. Yevry: Buy sell Animals & Pets 

यह Yevry App भी बाकी पशु बेचने वाले ऐप की तरह एक बेहतर ऐप है, पर आप इस ऐप की सहायता से ना केवल गाय, बकरी, भेड़, मुर्गा, मुर्गी, चूजा, बत्तख का अंडा, कुत्ता, खरगोश, कबूतर, मछली, पक्षी, घोड़ा जैसे अन्य पालतू जानवर को खरीदेंगे, बल्कि सब्जी, फल, अनाज, अनाज, बाजरा के बीज आदि अन्य चीजें भी खरीद सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप इन सभी बीज को रोपण करने का तरीका और आप जिस पशु पक्षी को खरीदेंगे, उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी तथा आप जिस पशु पक्षी को बेचेंगे, उसकी पूरी जानकारी देनी पड़ेगी।

इस ऐप में किसी भी पशु पक्षी को खरीदने के लिए आपको कोई चार्ज देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आप इस Yevry: Buy sell Animals & Pets ऐप को Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

#9. Pets Hub (पशु खरीदने वाला ऐप)

आप इस Pets Hub App के द्वारा International स्तर पर किसी भी पालतू जानवर को खरीद या बेच सकते हैं। Pets Hub एक Trademark Online Pets  Marketplace है, जिसे ऐप के रूप में विकसित किया गया है।

चूंकि दुनिया में बहुत सारे लोग हैं, जो जानवरों से बड़ा प्यार करते हैं और इन ऐप की सहायता से वही लोग जानवरों को खरीदते हैं। इसके अतिरिक्त इस ऐप पर आपको विक्रेता, ट्रांसशिपर, शौक़ीन, कलेक्टर, आयातक, निर्यातक आदि मिल जाएंगे।

Pets hub के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने मनपसंद पालतू जानवर को आसानी से खरीद सकता है और चाहे तो किसी अन्य जानवर के बेच भी सकता है। इसकी सहायता से पालतू जानवरों को खरीदने बेचने के लिए permit लेना पड़ता है। यह ऐप आपको Google Play Store पर मिल जाएगा।

#10. Animal Super Store (बकरी खरीदने वाला ऐप)

इस ऐप की सहायता से आप केवल कानूनी जानवरों को ही खरीद बेच सकते हैं। इस ऐप पर आपको बकरी, घोड़ा, गाय, भैंस, बिल्ली, कुत्ता, मुर्गी, कबूतर, ऊंट, भेड़, मछली जैसे अन्य कानूनी जानवर मिल जाएंगे।

इस ऐप के माध्यम से किसी भी कानूनी जानवर को बेचने के लिए या खरीदने के लिए किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं देना पड़ता है और या किसानों के लिए सबसे बेहतर है। आपको इस ऐप में खरीदने बेचने के लिए कई अलग अलग श्रेणी दिखाई देगी।

Animal Super Store App को आप कई भाषाओं में जैसे अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, अरबी, जर्मन, इंडोनेशियाई, चीनी, तुर्की, तेलुगु आदि मे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा।

गाय भैंस वाला एनिमल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

इस लेख में बताए गए एनिमल ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप Google Play Store के माध्यम से काफी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे, Google Play Store में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान होती है।

Animal Buying Selling Apps | गाय, भैंस, जैसे पशु बेचने वाला ऐप

Animal Selling Apps पशुपालन करने वालों के लिए एक ऐसा platform है, जिसकी सहायता से आप किसी पालतू जानवर जैसे गाय, भैंस, भेड़, बकरी, मुर्गी, मुर्गा, बत्तख, घोड़ा आदि को खरीद सकते हैं।

अथवा उसे किसी अन्य को बेच सकते हैं और जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है, वैसे-वैसे हर किसी चीज में बदलाव होते जा रहे हैं और इसी बदलाव के वजह से आज मार्केट में कुछ ऐसे गाय भैंस बेचने वाला ऐप्स लॉन्च चुके हैं। जिसकी मदद से आप घर बैठे पशु या पालतू जानवर को काफी आसानी से बेच सकते हैं या खरीद सकते हैं। 

  1. फोटो बेचने वाला ऐप / वेबसाइट 
  2. मोबाइल डेटा बेचने वाला ऐप
  3. पुराना मोबाइल बेचने वाला ऐप 
  4. पुराना समान बेचने वाला ऐप
  5. गाड़ी, कार, बाइक बेचने वाला ऐप
  6. पुरानी साइकिल बेचने वाला ऐप
  7. पुराने नोट/ सिक्के बेचने वाला ऐप

ऑनलाइन पशु खरीदने या बेचने के लिए सावधानियां

किसी भी वस्तु खरीदने से पहले हमें कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है, इसी प्रकार यदि आप गाय भैंस भी खरीद/बेच रहे हैं। वह भी ऑनलाइन माध्यम से तो आपको निम्न प्रकार से सावधानियां बरतनी पड़ेगी।

पशु खरीदते समय ध्यान में रखने वाली सावधानियां: 

  • पशु को खरीदते समय उसकी जांच करके ही पैसे का लेना – देना करें। 
  • खरीदे जाने वाले पशु के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ले।
  • यदि कोई Seller अगर बिना पशु दिखाए ‘एडवांस पेमेंट’  की मांग करें, तो उसे के बारे में रिपोर्ट कर दे।
  • खरीदे जाने वाले पशु के यातायात पर विशेष रूप से ध्यान दें।
  • पैसे ऑनलाइन पेमेंट करते समय स्कैन करके पेमेंट ना करें। कोशिश करें कि आप कैश ही पेमेंट करें।

पशु बेचते समय ध्यान में रखने वाली सावधानियां: 

  • पशु को दिखाए बिना, एडवांस पेमेंट की मांग न करें।
  • यदि आपको ऑनलाइन पेमेंट के बारे में पूरी जानकारी ना हो, तो आप पैसे कैश के रूप में ही प्राप्त करें।
  • अगर आपको ऑनलाइन पेमेंट करने की पूरी समझ नहीं है, तो इसका इस्तेमाल न करे! बल्कि कैश या बैंक ट्रांसफर से पैसे लें।
  • यदि कोई यूजर आर्मी, पुलिस या बड़ा व्यापारी बताकर पेमेंट के लिए दबाव बनाये, तो उसके बारे में रिपोर्ट अवश्य करें।

ऑनलाइन पशु कैसे खरीदें?

इस आर्टिकल में हमने आपको पशु को खरीदने और बेचने की पूरी जानकारी दी है, फिर भी हम आपको बता दें हैं कि आप गाय भैंस खरीदे बेचें Animall, Pets Store, Animal selling, Pashu vyapar, Animal selling Pashu Mela, Pets Buying and Selling आदि ऐप की सहायता से ऑनलाइन पशु खरीद सकते हैं।

पशु या गाय को कैसे बेचें?

इस आर्टिकल में हमने आपको जितनी भी ऐप के बारे में बताया, उन सभी ऐप की सहायता से आप अपनी गाय या बाकी जानवर को काफी आसानी से बेच सकते हैं। 

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से अपने पशु को बेचने में अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी अपने पशु को बेच सकते हैं।

निष्कर्ष | गाय भैंस वाला ऐप डाउनलोड करें

आज हमने आपको इस आर्टिकल में पशु बेचने वाला ऐप (Pashu Gay Bhains Bechne Wala App) के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी है।

और हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और हमे विश्वाश है कि आप अपने जिस भी किसी पालतू जानवर को बेचना चाहते हैं, उसे काफी आसानी से ऑनलाइन बेच पाएंगे।

यदि आप एक पशु व्यापारी हैं, तो यह सभी गाय भैंस बेचने वाला ऐप (Gay Bhains Bechne Wala App) आपके काम आ सकता हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं कि आप इन ऐप्स की सहायता से केवल पशु बेचने और खरीदने का ही काम करेंगे! 

बल्कि आप चाहें तो इन सभी एनिमल सेलिंग ऐप की सहायता से अपने पशु के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या उसे बेचने के लिए Expert को उनकी स्थिति बताकर उनका मूल्य निर्धारण कर सकते हैं।

Paisa Insider एक बहुत ही अच्छा और भरोसेमंद Finance Related Tech Portal है, जहां पर अनुभवी लेखकों के द्वारा Make Money & How to से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment